{"_id":"5bf6f35bbdec22414014d141","slug":"111542910811-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणो से पुराल के स्टाक में लगी आग, लाखो का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणो से पुराल के स्टाक में लगी आग, लाखो का नुकसान
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कस्बे के मोहल्ला घोसाचुंगी पर खाली पड़े प्लाट में रखे गए पुराल के स्टाक में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
कस्बे के मोहल्ला घोसाचुंगी पर मंदिर वाली गली से आगे एक खाली प्लाट में एक युवक ने हरियाणा से लाकर पुराल का काफी स्टाक जमा किया हुआ है। इस स्टाक में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटे उठने लगीं। आसपास के घरों के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। काफी देर बाद एक ही फायरबिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग ज्यादा बढ़ने के कारण दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायरबिग्रेड की ही गाड़ी आग बुझाने में नाकाफी थी। आग की पलटें बढ़ने लगी थी इसके बावजूद फायरबिग्रेड की दूसरी गाड़ी नहीं आई। शाम तक भी पुराल की आग पूरी तरह नहीं बुझी थी। वहीं पुराल के मालिक यामीन ने बताया कि वह हरियाणा से ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा पुराल लाता है। जिसे बाद में फैक्ट्रियों को बेचता है। उसका कहना था कि आग से उसका 10 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, कैराना में बृहस्पतिवार शाम पानीपत रोड पर बाईपास से पहले पुराल लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नही लगी। हरियाणा से प्रतिदिन ट्रैक्टर ट्राली में भर कर पुराल आता है। पुराल की ट्रालियां काफी चौड़ी होने के कारण उनके कारण दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।