{"_id":"5bf5a29cbdec22693b024c50","slug":"111542824604-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में युवा संसद कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार सैनी ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।
वीवी इंटर कालेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक की शुरुआत वंदेमातरम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार सैनी ने युवा संसद कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम यूथ आइकॉन के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा और पार्टी की विचारधारा से जोड़ेगा। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने विधानसभा वार टीम बनाकर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को युवाओं से संपर्क स्थापित करने का दायित्व सौंपा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र का कार्यक्रम 26 नवंबर को मुरादाबाद में होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉक्टर अनुराग शर्मा, रवि कश्यप, देवाशीष वर्मा, नंदू राणा, अंकित गुप्ता, अनुज संगल, विनीत मलिक, गुलबीर तोमर, हरिओम उपाध्याय, पवन कोरी, गौरव मित्तल, रोहित विश्वकर्मा ,नीरज जाटव, मुबारिक हसन आदि उपस्थित रहे।