फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खिलाड़ियों का स्वागत किया

खिलाड़ियों का स्वागत किया

Tue, 20 Nov 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों का स्वागत किया
खिलाड़ियों का स्वागत किया
विज्ञापन

शामली। बिजनौर में आयोजित ओपन स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटे खिलाड़ियों का सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। ओपन स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विनय 200 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे नित्यम त्यागी का सम्मानित किया गया। इस मौके पर आचार्य मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, नरेश तोमर, अक्षय कुमार, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र कुुमार, प्रदीप, नीटू आदि मौजूद रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में परचम लहराया
शामली। रायल पब्लिक स्कूूल में खेल कूद प्रतियोगिता मे बास्केट बॉल वॉलीबाल में छात्रों ने परचम लहराया। बास्केट बाल में छात्रा वर्ग में आस्था सदन प्रथम, अहिंसा द्वितीय, निष्ठा सदन तृतीय स्थान पर रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी कंदोला ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


मीना मंच के तहत बच्चों को जागरूक किया
शामली। लपराना के कन्या माध्यमिक विद्यालय में मीना मंच के तहत बच्चों को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया। भारतीय संस्कृति से जुड़ने के का आह्वान दिया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा शोभा, सदस्या पूजा शर्मा, शशी बाला, बीना अग्रवाल, किशोर न्याय समिति की ललिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग शिविर का आयोजन
शामली। आर के पीजी कॉलेज में महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित किया गया। योग प्राचार्य डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को योग के लिए प्रेरित किया। डॉक्टर प्रवीण अहमद ने खेलकूद और योग को सुखमय जीवन की कुुंजी बताया। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. मनमोहन कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed