{"_id":"5b0709764f1c1b946e8b471f","slug":"111527187830-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठा मजदूरो, वित विहीन शिक्षको, पुलिस भर्ती अभ्यार्थियो ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईट भट्ठा मजदूरो, वित विहीन शिक्षको, पुलिस भर्ती अभ्यार्थियो ने उठाई मांग
Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजी पाकर रोटी के मोहताज
शामली। अटेवा, वित्तविहीन शिक्षकों, ईट भट्ठा मजदूरों, व्यापारियों समेत कई संगठनों ने अपनी समस्याओं का समाधान कराने की मुख्यमंत्री से मांग की। उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा परिषद संचालित निजी क्षेत्र के वित्तविहीन विद्यालय 87 प्रतिशत की भागीदारी निभा रहे हैं। रोजी पाकर रोटी के मोहताज हैं। वेतन के नाम पर दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक पूरे समय कार्य करने वाले अंशकालिक नाम की पीड़ा झेल रहे हैं।
ईट भट्ठा मजदूरों ने सुविधाएं मांगी
शामली। उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के मंडल संयोजक बाबूराम और जिलाध्यक्ष कुलदीप कुड़ाना के नेतृत्व में ईट भट्ठा मजदूरों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि ईट भट्ठा मजदूर शोषण, उत्पीड़न का शिकार है। इन लोगों ने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा दिलाने, आवास, बिजली, चिकित्सा और ईंधन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
पुलिस आरक्षी की तैनाती कराएं
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2009-10 में आरक्षी पद के अभ्यर्थी सुमित, विपिन, दिलावर, विजय, सतीश, गुलाब राहुल आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि वह पुलिस आरक्षी की पुलिस भर्ती में शामिल हुए थे। सभी अभ्यर्थियों ने फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास किया था। लिखित परीक्षा में छह गलत प्रश्नपत्र को लेकर उच्चतम न्यायालय में वाद दायर किए थे। न्यायालय से छह अक्तूबर 2017 को अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला आया। पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा में अभ्यर्थियों को अंक प्रदान किए गए, किंतु अभी तक नियुक्ति नही दी गई। पुलिस आरक्षी की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन
शामली। सभी संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य मिशन शामली के डॉक्टर उमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों का समायोजन करने व नवीन पद सृजन करने समान कार्य समान वेतन, विशिष्ट सेवा नीति, ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति, आशाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भांति मानदेय तय करके कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की है।