{"_id":"5ade1c234f1c1ba1098b6111","slug":"111524505635-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों की समीक्षा करने आएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों की समीक्षा करने आएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी 26 अप्रैल को सहारनपुर और फिर 27 अप्रैल को शामली पहुंचेंगे। यहां वे जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
गौरतलब है कि सांसद हुुकुम सिंह का गत तीन फरवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद कैराना लोकसभा सीट रिक्त हो गई। रिक्त होने की तिथि नियमानुसार छह माह के भीतर निर्वाचन कराया जाता है, जिसके चलते निर्वाचन आयोग कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। पूर्व में जिला निर्वाचन अधिकारी से ईवीएम, वीवी पैट के बारे में सूचना मांगी गई थी, तो निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल होने वाले वीडियो, डिजीटल कैमरों की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके अलावा भी निर्वाचन संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण रखने को कहा गया है। वहीं, सोमवार को ही प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ। बताया गया कि 26 अप्रैल की सुबह मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से हवाई मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे और वहां से वाया कार सहारनपुर पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक करेंगे।
26 अप्रैल को रात्रि विश्राम सहारनपुर में होगा, जिसके बाद 27 अप्रैल को सुबह वाया कार वह सहारनपुर से शामली पहुंचेंगे। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ पूर्वाह्न 10 बजे से एक बजे तक बैठक करने के अलावा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करेंगे और फिर राजनीतिक दलों के साथ वार्ता भी करेंगे। उनके कार्यक्रम की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को निर्वाचन संबंधी तैयारियों की फाइल अपडेट करने का निर्देश दे दिया है।