{"_id":"5ace4dd34f1c1b663d8b49c7","slug":"111523469779-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। मोहल्ला आलखुर्द के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। इरफान, मुरसलीन, जमशेद, नौशाद, शाहीन आदि ने कहा कि दो प्रापर्टी डीलरों ने जमीन खरीदने के बाद उसके पास रास्ते की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर भी कॉलोनी काटनी शुरू कर दी है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि वह कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। डीएम से मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग
कैराना। मोहल्ला आलखुर्द निकट निवासी अकबर अली ने डीएम को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की है। अकबर अली का कहना है कि ट्रांसफार्मर उसके मकान की दीवार से सटाकर लगा दिया गया है, जिस कारण आए दिन चिंगारियां उसके घर में गिरती है। ट्रांसफार्मर के कारण उसे अप्रिय घटना का अंदेशा बना हुआ है। पीड़ित ने उक्त ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की।