{"_id":"5aba8cf44f1c1be83f8b5695","slug":"111522175220-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों मूल्यांकन आज होगा पूरा, 30 को घोषित किया जाएगा परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों मूल्यांकन आज होगा पूरा, 30 को घोषित किया जाएगा परीक्षाफल
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों में परीक्षा के समाप्त होने के बाद सोमवार से मूल्यांकन कार्य जारी है। बुधवार शाम तक सभी ब्लाकों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। 30 मार्च को सभी स्कूूलों में परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
जनपद के 750 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा का समापन हो गया है। परीक्षा में लगभग 72 हजार परीक्षार्थी शामिल रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि बेसिक शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार 24 से 28 मार्च के बीच मूल्यांकन कार्य किया जाना है। प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 2 से 4 तक का मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्तर पर और कक्षा-5 का एनपीआरसी स्तर पर चल रहा है। जिसमें कक्षा पांच का मूल्यांकन कार्य लगभग समाप्त होने को है। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 6 व 7 का विद्यालय स्तर पर और कक्षा 8 का मूल्यांकन कार्य बीआरसी स्तर चल रहा है। बुधवार शाम तक सभी जगह मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद रिलल्ट तैयार करते हुए सभी स्कूलों में 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। एक अप्रैल का रविवार होने के कारण दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू किया जाएगा। सभी स्कूलों में नए सत्र से सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और बच्चों का दाखिला कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।