{"_id":"5a8f0a8f4f1c1b2d068b825e","slug":"111519323791-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल और मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल और मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल और मंदिर परिसर में रोपे गए पौधे
झिंझाना (शामली)। गांव भोगी माजरा निवासी युवक को शादी में ससुरालियों की तरफ से कन्यादान के रूप दिए गए 51 पौधो को गांव के मंदिर और प्राइमरी स्कूल परिसर में लगवाकर उनकी परवरिश करने का संकल्प लिया गया।
गांव भोगी माजरा निवासी विकास शर्मा की 18 फरवरी में मुजफ्फरनगर के गांव बुडीनाकला में बारात गई थी। जिसमें दुल्हन के पिता धर्मपाल शर्मा और चाचा कपिल शर्मा ने कन्यादान के रूप में 51 पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। उक्त पौधो को बृहस्पतिवार को दूल्हे विकास शर्मा, उसके पिता सहेंद्र शर्मा और ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी स्कूल के साथ ही गांव के मंदिर परिसर में रोपित करा दिया। पौधे रोपने में सुरेंद्र महिपाल, सतीश, रमेश, हर्ष, सतेंद्र, सतपाल, नाथीराम, विनोद विकास, सहेंद्र शर्मा सोनू के अलावा स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।