{"_id":"5a8f04c14f1c1b514a8bac0e","slug":"111519322305-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरुक
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
शामली। आरके पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में योग शिक्षक ने सभी स्वयंसेवकों को योग का महत्व समझाया। वहीं, छात्राओं ने शहर में रैली निकालकर बढ़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्राकृतिक चिकित्सालय में आरके पीजी कॉलेज की एनएसएस की तृतीय इकाई का सात दिवसीय शिविर चल रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक डॉक्टर राजेश तोमर ने सभी स्वयंसेवकों को योग का महत्व बताते हुए जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मनोज बालियान व छात्राओं ने शहर में दिल्ली की तरह बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा की। सभी छात्राओं ने अपने अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगाने और पेड़ों के कटान के विरोध में आवाज उठाने का संकल्प लिया। वहीं, शहर में बैनर व नारे लिखी तख्ती हाथों में लेकर नारे लगाते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आरपी सिंह, एमसी जैन, सुनील आदि मौजूद रहे।