{"_id":"5a26e7f64f1c1bb6678c0285","slug":"111512499190-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली तहसील दिवस में उठा बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली तहसील दिवस में उठा बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसीलदार राकेश त्यागी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनाकर उनका निस्तारण किया। नगर निकाय चुनाव के बाद पहले संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लाइनें लगी रही। तहसीलदार ने समय पर तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
ताजपुर सिंभालका निवासी सुभाष ने डीएम के नाम एक शिकायत तहसीलदार शामली को भेजकर अवगत कराया कि शामली चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ने का अक्तूबर-नवंबर का भुगतान नही किया गया हैं, जबकि चीनी का मूल्य चार हजार रुपये क्विंटल है, गन्ना मूल्य 325 रुपये व रिकवरी 12 प्रतिशत हैं। एक क्विंटल गन्ने के दाम व बारह प्रतिशत रिकवरी के हिसाब से 480 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य आता है। चीनी मिल को 55 रुपये बचते है। किसान ने चीनी मिल मालिकों से नए पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग है। इस मौके पर तहसील स्तरीय अधिकारी मोजूद रहे है।
विचार-विमर्श किया
शामली। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के आह्वान पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगो को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो बीस दिसंबर को लखनऊ जीपीओ पार्क में बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में आठ दिसंबर को कलक्ट्रेट मे ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में गोरधन दास, बिजेद्र पाल, रामपाल सिंह,जयपाल सिंह, बालकिशन आर्य, नवरतन शर्मा, कलीराम, यशपाल, जयपाल सिंह, भीम सिंह राठी,बीरसैन मलिक मौजूद रहे।