{"_id":"59c55d3f4f1c1bad688b5e28","slug":"111506106687-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने पर रोष
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने से आक्रोश
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर किसानों में रोष है। पूर्व विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने शामली शुगर मिल में पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। चेतावनी दी कि 30 सितंबर तक समस्त भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को अपर दोआब शुगर मिल शामली में पहुंचकर किसानों ने महाप्रबंधक (केन) कुलदीप पिलानिया से मुलाकात की। कांग्रेस के शामली से पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए पूर्व में कई बार वार्ता हो चुकी हैं। हर बार मिल प्रबंधन आश्वासन देता है कि जल्दी ही भुगतान करा दिया जाएगा, लेकिन अब तक किसानों का करीब 50 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक बकाया भुगतान हर हाल में होना चाहिए। नहीं तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूूर हो जाएंगे। वहीं, पूर्व विधायक ने बताया कि इसके बाद सहारनपुर पहुंचकर गन्ना उपायुक्त से भी बकाया भुगतान को लेकर वार्ता की गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बाबूराम, अय्यूब, नितिन, उमेश, सुनील, रामपाल सिंह, सुमित, ब्रह्मपाल सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
-