{"_id":"59515af54f1c1bd06e8b4710","slug":"111498503925-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा निषेध दिवस पर गांव में निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा निषेध दिवस पर गांव में निकाली जागरुकता रैली
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में नशा निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के लिए नारे लगाते हुए जागरूक किया गया।
सोमवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में खुशी सामाजिक संस्था के तत्वाधान में नशा निषेध दिवस पर कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ सिद्ध महाशक्ति पीठ आश्रम के संस्थापक डॉ. प्रमोद कुमार वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यकर्ताओं ने गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए बैनर लेकर जोर जोर से नारे लगाकर गांव के लोगों को नशे के दुष्परिणाम व उससे बचाव के बारे में जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा कविता, सचिव अर्जुन, विवेक सिंह, सेठपाल कश्यप, कोशल, राजेश, सोनिया, खुशी, सोनू, मोहित आदि मौजूद रहे।