फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ओमपाल सिंह बने एलम इंटर कॉलेज समिति के अध्यक्ष

ओमपाल सिंह बने एलम इंटर कॉलेज समिति के अध्यक्ष

Mon, 26 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ओमपाल सिंह बने एलम इंटर कॉलेज समिति के अध्यक्ष
कांधला।
विज्ञापन

एलम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। रतनपाल पंवार पैनल से ओमपाल सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही।

रविवार को एलम इंटर कॉलेज के परिसर में प्रबंध समिति के अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई। चुनाव में जयवीर सिंह और पूर्व विधायक रतन पाल सिंह पैनलों के बीच दिलचस्प मुकाबला शुरू से ही दिखाई दिया। चुनाव को लेकर तनातनी के माहौल को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। दोनों पैनलों में अध्यक्ष सहित 12 पदों के लिए मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 781 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुई, जिसके बाद एक-एक कर सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव अधिकारी प्रवीन पंवार ने बताया कि चुनाव में रतनपाल पंवार पैनल की जीत हुई। उधर, परिणाम घोषित होने के बाद रतनपाल पंवार पैनल के लोग खुशी से झूम उठे, तो जयवीर सिंह पैनल के लोग मायूस दिखाई दिए। निर्वाचित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ओमपाल सिंह, उपाध्यक्ष तीरस सिंह, प्रबंधक रतन पाल पवांर, उपप्रबंधक रणवीर सिंह और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में ओमवीर सिंह, उपेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह भारसी , प्रमोद, विक्रम सिंह, बदलू सिंह और कल्लू सिंह चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed