फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली में नए बस अड्ड़े के लिए नही मिली निशुल्क भूमि

शामली में नए बस अड्ड़े के लिए नही मिली निशुल्क भूमि

Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शामली में नए बस अड्ड़े के लिए नही मिली निशुल्क भूमि
शामली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का आधुनिक बस अड्डा बनाने के लिए तीन एकड़ भूमि मांगी गई थी, लेकिन वह मिल नहीं पाई है। अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को बस अड्डा बनाने के लिए भूमि खरीदनी पड़ेगी।
फिलहाल रोडवेज बस अड्डा कई दशक से शामली में अजनता चौक पर नगर पालिका परिषद की किराए की जमीन पर चल रहा है। जिला मुख्यालय के हिसाब से रोडवेज बस अड्डे की यह भूमि काफी कम है। बसों के मुड़ने के दौरान अजनता चौक पर ट्रैफिक जाम तक लग जाता है। वहीं, बस अड्डे के बाहर भी सड़क पर बसें खड़ी होने से ट्रैफिक जाम को बढ़ावा मिलता है। इसके चलते शहर के लोगों के साथ ही भाजपाइयों ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के शामली आगमन पर आधुनिक बस स्टेशन निर्माण कराने की मांग की थी। इसके राज्य मंत्री के निर्देश पर ही अधिकारियों ने बस अड्डा निर्माण के लिए तीन एकड़ भूमि की मांग जिला प्रशासन से की थी।
विज्ञापन

तहसीलदार शामली राकेश त्यागी ने बताया कि शामली में आधुनिक रोडवेज बस अड्डे के लिए तीन एकड़ भूमि की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि शामली रोडवेज बस अड्ड़े के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध न मिलने की रिपोर्ट सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम रोडवेज को भेज दी गई हैं। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जेएन सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय की आबादी बढ़ने साथ-साथ वहां नए बस अड्डों के लिए भूमि खरीदने की कार्रवाई चल रही है। जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में रोडवेज बस अड्ड़ों के लिए भूमि खरीद की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के पास भी नहीं है भूमि
शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि नए बसे अड्डे की भूमि उपलब्ध कराने का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वैसे भी शामली नगर पालिका परिषद के पास भी तीन एकड़ भूमि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed