फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली रेलपार बाइपास: 14 जून को निर्माण औपचारिकता होगी पूरी

शामली रेलपार बाइपास: 14 जून को निर्माण औपचारिकता होगी पूरी

Mon, 12 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलपार बाइपास: 14 जून को निर्माण औपचारिकता होगी पूरी
शामली।
विज्ञापन

शामली रेलपार बाईपास के निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है। मंडलायुक्त कार्यालय सहारनपुर में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बैठक 14 जून को होगी, जिसमें शामली रेलपार बाइपास निर्माण को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

शामली गुरुद्वारे से लेकर मेरठ-करनाल मार्ग को जोड़ने वाले रेलपार बाईपास निर्माण के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके लोक निर्माण विभाग से तकनीकी जांच करा ली गई। 24 मई को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बैठक होनी थी, लेकिन सहारनपुर में हिंसा होने से स्थगित हो गई थी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि 14 जून को प्राधिकरण की बैठक सहारनपुर में मंडलायुक्त कार्यालय में होगी। जिसमें शामली रेलपार बाईपास निर्माण संबंधी औपचारिकता पूूरी कर ली जाएगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल निगम के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि ई-टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शामली रेलपार बाईपास निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed