फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 member committee will be formed in every village to organize the society

समाज को संगठित करने को प्रत्येक गांव में बनेगी 11 सदस्यीय कमेटी

Sat, 11 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
11 member committee will be formed in every village to organize the society
शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में आयोजित पंचायत में बोलते वक्ता व मौजूद खाप चौधरी बाबा राजेंद्र स - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। गांव लिसाढ़ में गठवाला खाप को संगठित करने व भाकियू अराजनैतिक संगठन को मजबूती देने के लिए पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने किसानों की समस्या के साथ ही समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि समाज को संगठित करने के लिए प्रत्येक गांव में 11 लोगों की कमेटी बनाई जाए।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे गठवाला खाप के चौधरी व संगठन के संरक्षक बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि आज समाज को एकजुट होने की जरूरत है। समाज के अंदर एकजुटता न होने के कारण हम लोग नुकसान झेल रहे हैं। आपसी मनमुटाव को भुलाकर एक साथ होने से ही हमारी खाप और हमारा संगठन मजबूत होगा। उनके बाद पंचायत में मौजूद वक्ताओं धर्मेंद्र मलिक, शीशपाल मलिक, किशनपाल बहावड़ी, रविंद्र ठेकेदार करौंदा, जयवीर मलिक, चंद्रपाल बाबा, धर्म सिंह कनियान, बिजेंद्र सिंह कुरमाली सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

समाज के लोगों को अपने चौधरी को मजबूत करने के लिए निर्णय लेने की जरूरत है। हमें देखना है कि हमारा समाज किस दिशा की ओर जा रहा है। हमारे समाज में 6-7 थांबेदार हैं। इसके लिए आपसी मनमुटाव बुलाकर उन्हें आगे आना होगा। जो थांबेदार आज पंचायत में नहीं है या किसी बात पर अलग चल रहे हैं या किसी बात को लेकर मनमुटाव है। अपनी खाप को एकजुट करने के लिए सभी बातों को भुलाकर उन्हें खाप को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठवाला खाप से जयपाल सिंह के बलिदान के बाद भारतीय किसान यूनियन की नींव रखी गई थी। जिसमें शहीद की स्मृति में प्रत्येक वर्ष हवन करने के बाद श्रद्धांजलि देने की सौगंध ली गई थी, लेकिन 16 वर्षों तक भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष को शहीद की याद नहीं आई। आज समाज में सुधार का मौका है। संगठन नाम से नहीं काम से चलेगा। हमारी खाप में आपसी फूट के कारण बिखराव हो गया है। जिसका आनंद भारतीय किसान यूनियन ले रही है, यह अब नहीं होगा। अपने समाज के लोगों में कोई मतभेद पैदा न हो, इसके लिए प्रत्येक गांव में न्याय पंचायत कमेटी बनाई जाए। प्रधानी की राजनीति से समाज न बिखरे, इसके लिए प्रयास किया जाए।

पंचायत में निर्णय लिया गया कि अपनी खाप को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव से 11 लोगों की एक कमेटी बने जो सब को संगठित करने के लिए काम करेंगे। पंचायत का संचालन शीशपाल मलिक बहावड़ी ने किया। इस दौरान पंचायत में अरविंद मलिक, आशीष मलिक मोहम्मदपुर , नेपाल मलिक, पंकज मखमूलपुर, गौरव मलिक, नेपाल सिंह, करण सिंह, धर्म प्रकाश हसनपुर, प्रधान बिजेंद्र सिंह कुरमाली, अजीत, पंकज प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed