फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11 bovine loaded in truck freed, three arrested

ट्रक में लदे 11 गोवंश मुक्त कराए, तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
11 bovine loaded in truck freed, three arrested
ट्रक में लदे 11 गोवंश मुक्त कराए, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने सहारनपुर रोड स्थित किरोड़ी मोड़ पर चेकिंग के दौरान ट्रक में ठूंसकर भरे गए 11 गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना आदर्श मंडी सहारनपुर रोड स्थित किरोड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान आए ट्रक को रोककर तलाशी ली तो तिरपाल से ढ़ककर 11 गोवंशों को ठसाठस भरकर ले जाते हुए पाया गया। पुलिस ने सभी 11 गोवंश को मुक्त कराकर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम आशीष निवासी गांव जसराना (गोहाना) जिला सोनीपत हरियाणा, नदीम और आरिफ निवासी मोहल्ला संजयनगर कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी जनपद शामली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गोवंशों को बनत से लादकर हरियाणा ले जाया जा रहा था। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

र्ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed