{"_id":"5cb374b7bdec223c992769fe","slug":"101555264695-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब जयंती समारोह पर प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब जयंती समारोह पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। आंबेडकर जयंती के मौके पर बाबा साहब के जीवन परिचय और उनकी शिक्षा के विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
रविवार कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा स्थित डॉक्टर भीम राव आंबेडकर सामुदायिक भवन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा-6 से स्नातक तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। न्यायिक विभाग रिटायर्ड पेशकार ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को बाबा भीम राव आंबेडकर के जीवन तथा उनके संघर्षों के बारे में अवगत कराया गया। रविवार को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक कक्षा-6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। सुबह 11.30 बजे से कक्षा 10 से स्नातक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा में सबसे अच्छे अंक लाने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर संजय कुमार, सपना, विशाखा, सलोनी, रुचि राधिका, पूजा आरती, आशीष, मनीषा, मोनिका, मेघा, अश्वनी, अविनाश रमन, अभिषेक, अंकित आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।