फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वैज्ञानिकों ने बताए बेहतर उपज के तरीके

वैज्ञानिकों ने बताए बेहतर उपज के तरीके

Tue, 29 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने बताए बेहतर उपज के तरीके
थानाभवन। कृषि विभाग शामली की ओर से आयोजित किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में बेहतर फसल तैयार करने के तरीकों की जानकारी दी। किसानों ने भी खाद-बीज एवं फसल बुआई के बारे में सवाल किए।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक दर्शनलाल राजपूत एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेर सिंह राणा ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। शामली के कृषि वैज्ञानिक डॉ विकास मलिक ने किसानों को गन्ने की फसल की बुआई से लेकर सिंचाई तक की जानकारी दी। यदि किसान आधुनिक तरीके से खेती करें तो वह गन्ने की फसल में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने के खेत में तीन घंटे से अधिक समय तक पानी नहीं रुकना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो पानी रहने तक गन्ने की लंबाई रुक जाती है। क्योंकि, गन्ने को पानी नहीं बल्कि नमी की जरूरत होती है। इस मौके पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ शीशपाल सिंह, बीडीओ सुुभाष चंद, डॉ ओमपाल सिंह, संयोजक बृजभूषण शर्मा ने भी किसानों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए उनके सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed