फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक के साइलेंसर से तेज धमाका किया तो घर पहुंचेगा चालान

बाइक के साइलेंसर से तेज धमाका किया तो घर पहुंचेगा चालान

Fri, 18 Jan 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाइक के साइलेंसर से तेज धमाका किया तो घर पहुंचेगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। बाइक पर स्टंट और साइलेंसर से तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब ऐसी बाइक का नंबर दर्ज कर उनके घर पर चालान भेजकर जुर्माना वसूला जाएगा।
शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में अक्सर बाइक सवार युवक स्टंटबाजी करते हुए साइलेंसर से तेज आवाज करते हैं। आवाज इतनी तेज होती है कि लगता है जैसे गोली चली हो। इस तरह की अचानक तेज आवाज होने से लोगों को परेशानी होती है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों ने इस तरह की शिकायतें की हैं। अब ऐसे बाइक सवार युवकों पर शिकंजा कसा जाएगा। एसपी ने बताया कि चलती हुई बाइक से स्टंटबाजी करने वाले युवक मौके से आसानी से फरार हो जाते हैं। जब तक समझ में आता है तब तक वे दूर निकल जाते है। इस तरह के लोगों को पकड़े बिना ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस अब ऐसी बाइकों पर नजर रखेगी और जहां भी स्टंट कर साइलेंसर से तेज धमाका किया, वहीं पुलिस बाइक का नंबर दर्ज करेगी। नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता कर उनके घर चालान पहुंचा दिया जाएगा। चालान के बाद उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। समय पर जुर्माना अदा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


30 मिनट में घर पहुंचेगा चालान
बाइक से तेज आवाज निकालने वाले युवक के घर पहुंचने से पहले चालान पहुंच जाएगा। बाइक के नंबर के आधार पर ऑनलाइन उसके मालिक और घर का पता तत्काल मालूम किया जाएगा और संबंधित हल्के के पुलिसकर्मी के माध्यम से चालान उसके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसहयोग से कसेगी लगाम
एसपी का कहना है कि बाइक पर स्टंटबाजी रोकने के लिए जनसहयोग लिया जाएगा। लोगों को पुलिस इसके लिए जागरूक करेगी। लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि उन्हें जहां भी पटाखा छोड़ने जैसी स्टंटबाजी करता हुआ मामला सामने आए तो उस बाइक का नंबर पुलिस के वाट्सएप या अन्य माध्यम से पहुंचा दे। इसके बाद उन पर कार्रवाई आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed