{"_id":"5c40c119bdec22094a2c6f96","slug":"101547747609-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में घायल युवक की मौत, लाइसेंसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में घायल युवक की मौत, लाइसेंसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग में घायल युवक की मौत
शामली। गांव गढ़ी अब्दुल्ला में जिला पंचायत सदस्य के बेटे की घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लाइसेंसी पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया।
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला में बुधवार रात को जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी के बेटे की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर नाचगाना चल रहा था। उसी समय एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान वहां खड़े युवक सूरज (24) गोली लगने से घायल हो गए थे। घायल को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता प्रमोद वर्मा की तरफ से गांव के प्रमोद सैनी उर्फ शेट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करने की धारा में भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एक साल पहले बना था लाइसेेंस
शामली। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि आरोपी के लाइसेंस की छानबीन करने पर पता चला कि उसके पिस्टल का लाइसेंस करीब एक साल पहले 2017 में बना था। आरोपी युवक अपने समाज के लड़के की शादी होने के कारण लाइसेंसी पिस्टल लेकर घुड़चढ़ी में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी, जिसमें युवक को गोली लग गई।
विज्ञापन
घर का इकलौता चिराग था सूरज
गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला में हर्ष फायरिंग का शिकार हुआ सूरज दो बहनों में इकलौता भाई था। सूरज के पिता प्रमोद टेलर की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। सूरज भी दुकान में काम कर अपने पिता का हाथ बंटाता था। सूरज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक छाया हुआ है। भाई की मौत से दोनों बहने बेसुध हो रही हैं। माता-पिता भी बेहाल रहे। परिजनों का कहना था कि उनका बेटा तो शादी में बज रहे डीजे को देखने गया था, उन्हें क्या पता था कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है। ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधा रहे हैं।
कोट
प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर रोक लगी है। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे हर्ष फायरिंग से बाज नहीं आ रहे है, जिससे गंभीर घटना सामने आती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गढ़ी अब्दुल्ला में हर्ष फायरिंग में हुई युवक की मौत की घटना दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, एसपी।