फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, बैंक मैनेजर समेत चार घायल

सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, बैंक मैनेजर समेत चार घायल

Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, बैंक मैनेजर समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर समेत चार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुधवार शाम आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर निवासी अंकित, साहिल और सागर एक बाइक से गोहरनी के रास्ते गांव जा रहे थे। जब वे रामगढ़ गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर अंकित (18) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सागर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि तीनों युवक शादी विवाह में मजदूरी पर कार्य करने के बाद शामली से गांव लौट रहे थे। इसके अलावा एक अन्य दुर्घटना आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी के समीप हुई। बुधवार शाम को गांव भैंसवाल में स्थित बैंक में शाखा प्रबंधक संजय निवासी देहरादून गांव के युवक संजीव के साथ बाइक पर सवार होकर भैंसवाल से शामली आ रहे थे। गोहरनी के समीप सड़क अचानक सामने आए जानवर से बाइक टकरा गई। बाइक सड़क पर गिरने से दोनों घायल हो गए। घायलों ने शामली अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

युवक पर हमला कर घायल
शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी कुलदीप शामली में हनुमान रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां कंपाउंडर का कार्य करता है। बुधवार देर शाम वह ट्रेन से गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। जब वह मिल रोड पर पहुंचा तो आधा दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने गांव की रंजिश के चलते हमला होने की आशंका जताई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed