{"_id":"5c3e227bbdec2273ac45d33e","slug":"101547575931-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना। जिले भर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित स्वर्ग आश्रम शामली समिति की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खिचड़ी वितरण से पूर्व पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर आश्रम समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, रमेश चंद, पुनीत द्विवेदी, दिनेश भारद्वाज, शरद द्विवेदी, राजेश गुप्ता, गुड्डन कांबोज, संजय वर्मा, प्रमोद नामदेव, नीरज जाटव, राजेश, राकेश, कपिल नामदेव, विनय पांचाल, संजय पांचाल आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना में लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा ने बताया कि यह त्योहार जनवरी के चौदहवें या पंद्रहवें दिन ही पड़ता है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते है। इस दौरान अनिल कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र, नीलम, अनुपमा आदि मौजूद रहे।