फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिविर में स्वयं सेविकाओं ने चलाया सफाई अभियान

शिविर में स्वयं सेविकाओं ने चलाया सफाई अभियान

Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिविर में स्वयं सेविकाओं ने चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के प्रथम एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया।

शनिवार को कालेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चंद्रबली पटेल ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ किया। सत्र के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने कालेज परिसर में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने कालेज परिसर में एकत्रित हुए कूड़े का समुचित निस्तारण करने का अभियान चलाया। शिविर के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन का महत्व और उद्देश्य से स्वयं सेविकाओं को जानकारी दी। इस मिशन में उन्होंने जन सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद सतत स्वच्छता हेतु उच्च व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वयं सेविकाओं को प्रेरित किया। शिविर के तृतीय सत्र में कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर आरपी सिंह, डॉ. एमसी जैन ने स्वच्छता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। मौके पर डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, डॉ. अजय कुमार, डॉ. पीके सिंह, डॉ. ओंकार सिंह, डॉ. मनोज कुमार, प्रोफेसर संजीव कुुमार, डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed