{"_id":"5c23c667bdec2256b73eede8","slug":"101545848423-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर नवजात शिशुओ के लिए सरकारी अस्पताल में सुविधा शुरू 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर नवजात शिशुओ के लिए सरकारी अस्पताल में सुविधा शुरू 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नीशियन बुलाकर चालू कराई मशीन
कैराना। कैराना और कांधला के सरकारी अस्पतालों में चार माह पूर्व रेडियेशन वार्मर मशीनें लगवाई थी, लेकिन कंपनी द्वारा मशीनों को चालू नहीं किया। ये सभी मशीनें बंद पड़ी थी। एसडीएम ने पानीपत से टेक्नीशियन को बुला कर दोनों मशीनों को चालू कराया।
स्वास्थ्य विभाग ने चार माह पूर्व सभी सरकारी अस्पतालों में रेडियेशन वार्मर मशीनें लगवाई थी, ताकि कमजोर नवजात शिशुओं के शरीर का तापमान गर्म रख कर उनके जीवन को बचाया जा सके। समय से पूर्व जन्में बच्चों के लिए ये मशीनें जरूरी है, लेकिन इन्हें लगाने वाली फर्म ने इन्हें लगा तो दिया, लेकिन इन मशीनों का सॉफ्टवेयर इंस्टाल नहीं किया। मामले की जानकारी मिलने पर बुधवार को एसडीएम डा अमित पाल शर्मा कैराना और कांधला सीएचसी पहुंचे तो इसका पता चला। इस पर वह बिफर गए । एसडीएम ने हरियाणा के पानीपत से टेक्नीशियन को बुलाया। पानीपत से टेक्नीशियन ने कैराना सरकारी अस्पताल में एसडीएम की मौजूदगी में ही मशीन में इंस्टालेशन कर दिया, जिसके बाद मशीन चालू की गई। कांधला सीएचसी की मशीन को बृहस्पतिवार को चालू किया जाएगा।
क्या काम करती है मशीन
कैराना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा भानू प्रकाश ने बताया कि उक्त मशीन समय पूर्व पैदा होने वाले नवजात शिशुओं के लिए लाभदायक है। समय से पहले पैदा होने वाले शिशु शरीर से कमजोर होता है तथा ऐसे कमजोर शिशुओं के शरीर को निर्धारित तापमान में गर्म रखने के लिए ही उक्त मशीनों को स्वास्थ्य विभाग ने लगाया है।