फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीसरे दिन भी निकली भाजपा कार्यकर्ताओं की पद यात्रा

तीसरे दिन भी निकली भाजपा कार्यकर्ताओं की पद यात्रा

Mon, 03 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी निकली भाजपा कार्यकर्ताओं की पद यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांव में पदयात्रा निकली। ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देकर भाजपा से जुुड़ने का आह्वान किया।

शामली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार और यात्रा संयोजक प्रसन्न चौधरी, कैराना विधानसभा के ऊन में भाजपा नेत्री मृगांका सिंह के नेेतृत्व में यात्रा निकाली गई। शामली विधानसभा क्षेत्र में शहर की पदयात्रा राकेश गर्ग के नेतृत्व में शुरू हुई। जिसमें नीरज उपाध्याय, मनोज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं, शामली विधानसभा क्षेत्र के गांव चूनसा की पदयात्रा दुष्यंत कुमार बलवा, रामपुर खेड़ी, नानू पुरा, आल्दी गांव की पदयात्रा ओमपाल, प्रमोद अट्टा, विकास पवार और प्रवीण गिरी व कांधला नगर की पदयात्रा सतवीर वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का जगह जगह स्वागत भी किया। कैराना विधानसभा के गांव बामनोली की पदयात्रा भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई जहां कंवर पाल प्रधान के यहां चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में लोगों को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही भाजपा की कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तीतर वाडा गांव व झाड़ खेड़ी गांव की पदयात्रा प्रमोद जी के नेतृत्व में हुई। और नगर कैराना के वार्ड 4 व 5 की पदयात्रा का नेतृत्व ईश्वर चंद्र जाटव ने किया। कैराना विधानसभा के शीतल गढ़ी, बुधपुरा गांव की पद यात्रा का नेतृत्व राजकुमार शर्मा, भूपेंद्र शर्मा ने किया। ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ व ऊन कस्बे मे पदयात्रा जगबीर शर्मा के नेतृत्व में हुई। जहां आर्य पुरी में चौपाल का आयोजन भी किया गया। साथी ही टोडा, मादलपुर, खिड़की गांव की पदयात्रा भी की गई। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा सोहजनी डेरा व जलालाबाद मंडल में हुई। जिसका नेतृत्व सोहनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह ने किया। आदमपुर गांव में चौपाल का आयोजन भी हुआ। थानाभवन के कैल शिकारपुर गांव की पदयात्रा अभय तोमर, यशपाल पवार एवं अरविंद प्रधान के नेतृत्व में हुई। सेवापुर गांव की पदयात्रा नरेश चंद्र चौहान व वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई। टपराना, बुटराडा कासपुर गांव की पदयात्रा में योगेंद्र मलिक, बिल्लू प्रसाद, अमित प्रधान और ऋशिपाल मौजूद रहे। पदयात्रा में भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताया गया। पदयात्रा के जिला संयोजक नीरज उपाध्याय ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपद शामली में 18 टोली जनपद की तीनों विधानसभाओं में 6-6 टोलियो में पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed