फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शौचालय निर्माण की गलत जांच का आरोप

शौचालय निर्माण की गलत जांच का आरोप

Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की गलत जांच का आरोप
शौचालय निर्माण की गलत जांच का आरोप
विज्ञापन

शामली। कांधला ब्लाक क्षेत्र के गांव ताहरपुर भभीसा निवासी महिलाओं ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कहा कि उनके यहां शौचालय नहीं बना है, जबकि ग्राम पंचायत सचिव ने गलत जांच करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर गुमराह कर दिया। उनकी मांग है कि ठीक से जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाए। इस दौरान संगीता, प्रेमो, निशा, कविता और रगबीरी आदि मौजूद रहीं।


आवास योजना और पेंशन का लाभ दिलाने की मांग
शामली। थानाभवन ब्लाक क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उनके मकान कच्चे हैं, जिनकी छत कमजोर हैं। रोजगार का कोई साधन भी नहीं है। पूर्व में ग्राम प्रधान से भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन किसी योजना का लाभ नहीं दिलाया गया। उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था-विधवा पेंशन का लाभ दिलाया जाए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बीडीओ थानाभवन को निर्देश दिया है कि इस गांव में वृहद सर्वेक्षण कराकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान बेगवती, जगवती, रानी, माया, अमन कुमारी, सलोचना, रेखा, बबीता, चम्पा, जग्गो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




योजनाओं के लिए कराया सर्वेक्षण
शामली। योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित पात्रों का सर्वेक्षण शामली नगर पालिका क्षेत्र में भी तेजी के साथ शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने वार्ड नंबर 23 में पहुंचकर सर्वेक्षण कराया। इस दौरान पात्र लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड और पेंशन आदि के लिए फार्म भरवाए गए। ताकि सत्यापन के बाद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। सर्वेक्षण के दौरान वार्ड सभासद के पति निशिकांत संगल और नगर पालिका से शशिकांत सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed