{"_id":"5aedfa5e4f1c1be2798b7fca","slug":"101525545566-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर भवन के बूथ को बदलवाने के लिए चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर भवन के बूथ को बदलवाने के लिए चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
Updated Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
कैराना। कैराना उपचुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने पीडब्लूडी में दो और स्कूल में एक पोलिंग बूथों के जर्जर भवन के चलते बूथ बदलने की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है।
शुक्रवार की शाम एसडीएम शामली सुरजीत कुमार और नायब तहसीलदार कैराना कामेंद्र गुप्ता नगर के मोहल्ला छड़ियान में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले से बने दो पोलिंग बूथों के भवनों का निरीक्षण किया। इसके बाद बराबर गली में ही किराए की बिल्डिंग में चल रहे प्राथमिक विद्यालय दरबारकलां में लगने वाले एक पोलिंग बूथ का जायजा लिया। तीनों ही पोलिंग बूथों के भवन जर्जर हालत में पाए गए। इनमें जहां पीडब्लूडी के बूथों की छत नाजुक मिली और किवाड़ क्षतिग्रस्त मिले, तो वहीं स्कूल में बरामदे की छत गिरी पाई, जहां पर पोलिंग बूथ लगने पर किसी अनहोनी तथा चुनाव प्रभावित होने की आशंका जताई गई। काफी देर तक टीम ने बूथों पर ही रहकर उनकी रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी गई। आयोग से अनुमति मिलने के बाद स्थानीय चुनाव अधिकारी उपरोक्त बूथों को किसी दूसरे स्थान पर बनाएंगे।