{"_id":"5adf742b4f1c1b9c098b64c9","slug":"101524593707-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा में सर्वर कनेक्टिविटी खराब होने से ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा में सर्वर कनेक्टिविटी खराब होने से ग्राहक परेशान
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बैंक शाखा में सर्वर कनेक्टिविटी खराब होने से ग्राहक परेशान
झिंझाना। कस्बा झिंझाना स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में करीब एक पखवाडे़ से सर्वर कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने बैंक के जिलास्तरीय अधिकारियों से शिकायत की है।
कस्बा झिंझाना निवासी लोकेश मित्तल, मुकेश, संजय शर्मा, पवन शर्मा, राजीव, टिल्लू, नरेश कुमार, हरपाल सिंह, दिलदार सैनी, सुभाष, राजपाल और दिनेश कुमार आदि ने बताया कि बैंक शाखा में सर्वर कनेक्टिविटी ठीक नहीं है, जिस कारण लेनदेन प्रभावित हो रहा है। पैसा नहीं मिलने से व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। यह परेशानी करीब सात अप्रैल के बाद से सामने आ रही है। वहीं, बैंक शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि बैंक में लगभग 12 हजार ग्राहक के बचत खाते हैं। बीएसएनएल का ब्रांडबैंड लगा हुआ हैै। तकनीकी खामियों के चलते कनेक्टिविटी कभी गड़बड़ा जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि ग्राहकों को बिल्कुल भी सेवा प्रदान नहीं की जा रही हों। कुछ ग्राहक अपना कार्य एकदम से कराना चाहते हैं, जिसमें दिक्कत होती है।