{"_id":"5adcd2194f1c1b3c0a8b60c5","slug":"101524421145-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आठ टीमें करेंगी दंपतियों के विवादों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आठ टीमें करेंगी दंपतियों के विवादों की सुनवाई
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका सभागार में एसपी की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पारिवारिक विवादों को लेकर आए मामलों में उन्होंने तेजी लाने के लिए फैसला कराने के टीमों को बढ़ाया गया है।
रविवार को आयोजित बैठक में मामूली कहासुनी को लेकर चल रहे दंपत्तियों के विवादों की सुनवाई की गई। एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि जनपद में एक ही परामर्श केंद्र पर सभी मामलों की सुनवाई की जाती थी, लेकिन उन्होंने जनपद के अलग अलग थानों की आठ टीमें बनाई है। ताकि मामूली कहासुनी के बाद टूटने वाले परिवारों को टूटने से बचाया जा सकें। सभी अच्छे लोग नहीं होते। जिस कारण परिवार टूट भी जाते हैं। लोग अपनी अच्छाइयों को खुद बताते हैं, लेकिन अपनी बुराई को कोई भी स्वयं नहीं बताता। पुलिस को गुंडा मानकर लोग पुलिस से बचते नजर आते हैं, लेकिन उनके द्वारा पीआरवी की एक टीम बनाकर लोगों के घर तक समस्याओं को पूछने के लिए भेजा जा रहा है ताकि जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बन सकें। परिवार परामर्श केंद्र पर ब्यूरो सदस्य अपना समय देकर सामाजिक सेवा के लिए आते हैं ताकि वह परिवारों को उजड़ने से बचा सके। इस अवसर पर एसपी की पत्नी निरजा वर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार, महिला सहायता प्रभारी अंजू, डॉ. राजेंद्र गोयल, वीना अग्रवाल, जीवन ज्योति अरोरा, रीना गौतम, दीप शिखा चौधरी, अरविंद नितिन टंडन, शशि आरोरा, सुनील वर्मा, कुमुद शर्मा आदि मौजूद रहे।