फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

Sun, 22 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश
भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लें
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। जलालाबाद के शिव आश्रम में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज में अपना निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

रविवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। समाजसेवी डाक्टर मुकेश शास्त्री ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र के विषय में विस्तार से बताया। वहीं, उनके त्याग, समर्पणभाव से शिक्षा ग्रहण करते हुए समाज व देश के प्रति ब्राह्मण समाज के दायित्व को याद दिलाया। उन्होंने अपने बच्चों में संस्कार की वकालत करते हुए उनका निरंतर मार्गदर्शन करने पर जोर दिया। साथ ही समाज के उन लोगों की मदद करने के लिए आगे आने की बात कही, जो आर्थिक रूप से कमजोर हो। पंडित देवेंद्र शर्मा एडवोकेट ने भगवान परशुराम के चरित्र से शिक्षा लेकर उसे अपने व अपने बच्चों के जीवन में उतारने का आह्वान किया। भजन संध्या का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंडित चंद्रप्रकाश शर्मा एवं संचालन सुभाष शर्मा ने किया। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, बारूमल शर्मा, राकेश शर्मा, कृष्ण कुमार, बोबी शर्मा, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, पंडित चंद्रमोहन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बिटटू शर्मा, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed