फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कॉलेजों में धूमधाम से मनाई आंबेड़कर की 127 वीं जयंती

कॉलेजों में धूमधाम से मनाई आंबेड़कर की 127 वीं जयंती

Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में धूमधाम से मनाई आंबेड़कर की 127 वीं जयंती
शामली/चौसाना। जनपद की शिक्षण संस्थाओं में संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित और उनके चित्र पर माल्यार्पण करके किया। संजीव कुमार ने बताया कि आंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। हम सभी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। संचालन मीनाक्षी ने किया। इस दौरान मधुबाला, मधु तोमर, प्रीति, बलजीत कौर, सोनू, कुलदीप ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अतुल वर्मा, अलका, रेणूका, सरिता, सीमा सहरावत, मनाली, सुधा, वैशाली, अंजू, मंजू, रश्मि, नीरजा वर्मा, मीनू गोयल व सपना तोमर आदि मौजूद रहे। वहीं, चौसाना के ज्योतिबा फुले इंटर कॉलिज में शिक्षक और छात्रों ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्जित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य गौरव सैनी, उपप्रधानाचार्य मेवाराम, दीपक तोमर, मोहम्मद इमरान, राजकुमार, संदीप, उर्वशी, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed