फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहले दिन कैराना बार के 152 अधिवक्ताओं ने लिया मतदान में भाग

पहले दिन कैराना बार के 152 अधिवक्ताओं ने लिया मतदान में भाग

Wed, 28 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन कैराना बार के 152 अधिवक्ताओं ने लिया मतदान में भाग
कैराना बार के 152 अधिवक्ताओं ने वोट डाले
विज्ञापन

कैराना (शामली)। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यीय पद के लिए दो दिवसीय मतदान के प्रथम दिन कुल 382 मतदाताओं में से मात्र 152 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
मंगलवार को कैराना स्थित बार एसोसिएशन कैराना के बार भवन में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यीय पद के लिए पीठासीन अधिकारी यशपाल सिंह (जिला शासकीय अधिवक्ता मुजफ्फरनगर) की देखरेख में मतदान कार्य प्रारंभ हुआ। इसमें 298 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जनपद शामली में कुल मतदाताओं की संख्या 382 हैं। दो दिवसीय मतदान के प्रथम दिन 152 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर सहायक पीठासीन अधिकारी डॉक्टर जेबा जमील (डीजीसी रेवेन्यू मुजफ्फरनगर), रितु चौधरी (एडीजीसी फौजदारी), सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण गोयल, प्रशांत बालियान, जावेद अली, विजय पाल सिंह, अंजुम खान व संजय भटनागर के साथ-साथ स्टाफ सहायक के रूप में प्रवीण कुमार, मोहित कुमार व प्रवीण कुमार मौजूद रहे। कल भी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए मतदान होगा, जो मतदान का अंतिम दिन हैं। वहीं, जनपद शामली में दो दिवसीय मतदान के साथ ही प्रदेशभर में मतदान का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
कैराना। बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। इसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव को देखते हुए अधिवक्ताओं के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण सर्वसम्मति से आज पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया, इसके अनुपालन में अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहे। बैठक का संचालन बार महासचिव संजय कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed