फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर जाना साक्षरता का प्रतिशत

स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर जाना साक्षरता का प्रतिशत

Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर जाना साक्षरता का प्रतिशत
महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों में शिविर चल रहा है। शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्त्री जागरूकता के विषय में जनता के बीच सर्वेक्षण का कार्य किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने स्त्री साक्षरता सर्वे के ब्लू प्रिंट को तैयार किया। इसके अनुसार स्वतंत्रता के समय भारत में साक्षरता दर मात्र 12 प्रतिशत थी। जो अब बढ़कर लगभग 74 प्रतिशत है। एक तो यह विश्व की औसत दर से बहुत कम है। दूसरा इसके वितरण में भारी विषमता है। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने बदलूगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जा कर लोगों से प्रश्नों के माध्यम से आंकडे़ एकत्र किए । राखी, इमरान, तस्कीर चौहान, तबस्सुम, प्रभा, शादमानी नैना, सारा अंसारी, गुलशबा, सौरभ, विजय, कपिल और अमित चौहान ने इस सर्वे कार्य को तत्परता के साथ संपन्न किया । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने भारत में स्त्री साक्षरता के इतिहास पर प्रकाश डाला। मोहित मलिक ने बताया कि स्त्री साक्षरता के कारण समाज में उत्तरदायित्व की चेतना का प्रसार होता है और लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूती मिलती है। डाक्टर शिशुपाल ने कहा कि स्त्री साक्षरता के किसी पाठ्यक्रम में तकनीकी और कंप्यूटर शिक्षा का समावेश जरूरी है। क्योंकि इनकी शिक्षा ही उन्हें सूचना क्रांति युग में सीधे प्रवेश का द्वार मुहैया करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed