{"_id":"5a32b86f4f1c1bc45b8bbf02","slug":"101513273455-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को समझाई मतदान की महता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को समझाई मतदान की महता
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को समझाई मतदान की महत्ता
शामली। वीवीपीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाहर से आए मुख्य वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया।
बृहस्पतिवार को शहर के वीवीपीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शिक्षा विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका विषय मतदान व्यवहार सैद्घांतिक एवं व्यावहारिक परिदृश्य रहा। गांधी विद्या निकेतन डिग्री कॉलेज रमाला के राजनीति विषय के प्रोफेसर डाक्टर जसविंद्र ने विचार व्यक्त करते हुए सभी को मतदान की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मतदान व्यवहार को जाति विशेष रूप से प्रभावित करती है। दलीय नीति उस समय राजनीतिक, वातावरण, भ्रष्टाचार, चमत्कारिक नेतृत्व आदि मतदान व्यवहार को प्रभावित करने वाले तत्वों के रूप में कार्य करते है। प्राचार्य डॉक्टर वंदना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्द्धन होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रताप कुमार ने किया। इस दौरान मंजू मगन, भूपेंद्र कुमार, नीना छोकरा, बबली, छवि, जयनारायण बंसल, संगीता, दीपक कुमार, गुंजन, पिंकी आदि मौजूद रहे।