{"_id":"59cd49d14f1c1b70548b4d4f","slug":"101506626001-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गौरी की विशेष पूजा -अर्चना के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गौरी की विशेष पूजा -अर्चना के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़,
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
श्रीदुर्गा मंडप में आठवें दिन मां गौरी की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गौरी को हलवा और पूरी का भोग लगाकर मनोकामना मांगी।
मोहल्ला राजो मौहल्ला में मां श्री बाला सुंदरी मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर में माता का दरबार, मोहल्ला रेलपार स्थित श्रीदुर्गा व शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित श्रीबलभद्र मंदिर, श्री हनुमान धाम, पुरानी सब्जी मंडी करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला पंसारियान स्थित सतीवाला मंदिर, गौशाला रोड स्थित बड़ी माता व शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की मां गौरी का पूजा। की। श्रीदुर्गा मंदिरों में मां के जयकारे गूंज उठे। शहर की पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। पूरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना अनुष्ठान व दर्शनों के लिए तांता लगा रहा।
वहीं, घरों-मंदिरों में मां गौरी की पूजा अर्चना के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। सुबह से कन्याओं का पूजन व भोजन कराकर दक्षिणा देकर विदा किया। कैराना रोड गगन विहार स्थित श्रीजाहरवीर मंदिर में नारायणी सेवा संस्थान की ओर से सर्व कल्याणी नवदुर्गा पूजन महोत्सव के दौरान में श्रीदुर्गा सप्तशती कथा में आचार्य पंडित विपिन भारद्वाज ने अंतिम अध्याय में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का महत्व बताया। इस मौके पर प्रद्युमन गोयल, अंकित गोयल, विनीत लाटियान, दिनेश शर्मा, विवेक कुमार, रिक्की संगल, कपिल शर्मा, मौजूद रहे।