फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   क्योकि दिल का मामला है, साहब...

क्योकि दिल का मामला है, साहब...

Fri, 29 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
क्योकि दिल का मामला है, साहब...
शामली।
विज्ञापन

अव्यवस्थित जीवन शैली और असंतुलित खानपान के चलते दुनिया भर में हृदय रोग के पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने का मौका नहीं मिलता, जिसका उन्हें भारी खामियाजा चुकाना पड़ता है। हृदय रोग विशेषज्ञों के अनुसार दिल समस्त शरीर में रक्त का संचार करने की मुख्य इकाई है। जब तक दिल धड़कता है, तब तक हम जिंदा रहते हैं। दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है, इसके लिए कोई निर्धारित उम्र नहीं होती। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक दिल ही है, जिस पर सबसे अधिक बोझ पड़ता है। तनाव, थकान, प्रदूषण आदि कई वजहों से रक्त का आदान प्रदान करने वाले इस अति महत्वपूर्ण अंग को अपना काम करने में मुश्किल होती है, इसीलिए विश्व हृदय दिवस लोगों में यह भावना जागृत करता है कि वो हृदय की बीमारियों के प्रति सचेत रहें।

एएलएस के भरोसे है शामली में दिल का मामला
सीएचसी में भी दिल का इलाज संभव नहीं है। जिला अस्पताल के रूप में काम कर रही आईसीयू भी नहीं है, जिनमें अत्याधुनिक मशीनें होती हैं। साथ ही कार्डियोलॉजिस्ट डाक्टर भी शामली में महकमे के पास नहीं है। इसके साथ प्राइमरी दवाइयां तो हैं, लेकिन एडवांस दवाइयां भी नहीं हैं। ऐसे में यदि दिल की बीमारी से जुड़ा कोई केस आता है तो उसे एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) का ही सहारा दिया जाता है। जिसके माध्यम से मरीज को हायर सेंटर तक भेजा जाता है।
विज्ञापन


टोटल केसों में 25-30 प्रतिशत दिल के मरीज
सरकारी अस्पताल में तैनात एसीएमओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि बदलती जीवन शैली का प्रभाव शरीर पर पड़ रहा है, जिस कारण दिल के मरीज बढ़ते हैं। डॉक्टर के अनुसार सीएचसी में प्रतिदिन 1200 के करीब मरीज इलाज के लिए आते हैं। जिसमें से 25-30 प्रतिशत मरीज दिल की बीमारी से जुड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं दिल के दुश्मन
1. तनाव दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है। आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में लोगों में तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है।
2. अधिक कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी दिल के लिए हानिकारक है।
3. ब्लड शुगर और थायराइड के कारण भी परेशानी का सबब है।

ये बातें हैं दिल की सेहत के लिए लाभप्रद
1. व्यायाम जरूर करें। प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करना हृदय के लिए अच्छा होता है।
2. सेहत के अनुरूप आहार ग्रहण करें और तले-भुने आहार से बचें, नमक की कम मात्रा का सेवन करें।
3. खानपान में ताजी सब्जियां और फल शामिल करें। खाने का एक समय निर्धारण करें।
4. दिल को स्वस्थ रखना है तो धूम्रपान और शराब से दूर रहे।
5. घंटों एक ही स्थिति में बैठना भी हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है।
6. यदि सीने में दर्द हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तत्काल डाक्टर से सलाह लें।

महकमे के पास एक ही एएलएस है, शामली में उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ रेफर किया जाता है, वहीं पर उनको इलाज दिया जाता है। - डॉ. जगमोहन सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed