{"_id":"59c6aeb84f1c1b27688b61dd","slug":"101506193080-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों के पिता ने दूसरी महिला से की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बच्चों के पिता ने दूसरी महिला से की शादी
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
पांच बच्चों के पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को गांव पंजीठ निवासी एक महिला अपने पांच बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने एक दूसरी महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। वह महिला भी पांच बच्चों की मां है। उसने अपने पति को छोड़ दिया है। उसका पति उक्त महिला के साथ घर पर आकर उनके साथ मारपीट करता है तथा घर से निकलने की धमकी देता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसका पति उक्त महिला व चार अन्य हमलावरों के साथ घर पर आया तथा उसके तथा उसकी जवान बेटी तथा बेटे के साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यह घर छोड़ कर चले जाओ। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।