फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली डिपो की भूमि का नही होगा बैनामा, विवाद समाप्त

शामली डिपो की भूमि का नही होगा बैनामा, विवाद समाप्त

Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली डिपो की भूमि का नही होगा बैनामा, विवाद समाप्त
शामली।
विज्ञापन

जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की बैठक में बिजली, बैंक, एटीएम और परिवहन आदि समस्याएं उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा उठाई गईं। वहीं, फतेहपुर गांव में आरक्षित भूमि पर रोडवेज बस डिपो बनवाने की मांग भी उठाई।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर रोड पर औद्योगिक इकाई के सामने नाली निर्माण, अमर जैन ने कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में 15 दिन में बिजली कनेक्शन दिए जाने व सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का मामला उठाया। इस दौरान डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया। वहीं, व्यापार बंधु की बैठक में कांधला के व्यापारी ईश्वर दयाल कंसल ने कांधला और शामली में बैंक एटीएम अधिकांश समय खराब रहने या बंद रहने का मुद्दा उठाया। पवन कुमार संगल ने कहा कि शामली में पालिका बाजार के पीएनबी का एटीएम बैंक खुलने के समय खुलता है और शाम पांच बजे के बाद बंद हो जाता है। उन्होंने कटे फटे नोट न बदलने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

डीएम ने एटीएम में कैश की व्यवस्था कराने और रात दस बजे तक एटीएम खोले जाने का निर्देश दिया। एटीएम को बैंक शाखा के भीतर स्थापित कराने के लिए भी कहा। व्यापारियों ने रोडवेज डिपो की स्थापना का मुद्दा उठाया। डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जमीन का बैनामा कराना चाहता है, जबकि आरक्षित भूमि का बैनामा नहीं होगा। सरकारी भूमि का बैनामा कराने का कोई नियम नहीं है, सरकारी भूमि पट्टे पर दिए जाने का प्राविधान है। उन्होंने एआरएम पीके सिंह से कहा कि जिले के सभी मार्गों पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों की सूची उपलब्ध कराएं, जिससे डग्गामार बसों का संचालन बंद कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन शामली चैप्टर चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक बंसल, मोहित जैन, मयंक जैन, आशीष जैन आलोक जैन, अमर जैन व ईश्वर दयाल जैन, पवन कुमार गोयल आदि के अलावा एलडीएम हरपाल सिंह तोमर, डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संचालन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य ने किया।


अधिकारियों से दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए
शामली। पिछले दिनों वाणिज्यकर कार्यालय में उद्यमी और व्यापारियों ने हंगामा कर वाणिज्यकर अधिकारियों का घेराव किया था। एक अधिकारी पर टैक्स रिफंड दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी लगाया था। हंगामे के दौरान तीखी नोकझोंक हुई थी। इसको लेकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उद्योग बंधु की बैठक में कहा कि विवाद होना गलत है। उद्यमियों को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। इस पर आईआईए के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने उद्यमी और अधिकारियों के बीच विवाद सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed