फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन का जल्द होगा निर्धारण

वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन का जल्द होगा निर्धारण

Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन का जल्द होगा निर्धारण
शामली।
विज्ञापन

शहर में पथ विक्रय समिति ने शहर में वेंडिंग जोन और नॉन वेंडिंग जोन के निर्धारण को लेकर नगर पालिका परिषद में बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जल्द ही वेंडर का सर्वे कराकर लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शासन के निर्देश पर नगर पथ विक्रय समिति का गठन किया गया था। नगर पालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र भारती समिति के अध्यक्ष हैं। शनिवार को उनकी अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। उसमें शासनादेश के अनुसार शहर में वेंडिंग जोन और नॉन वेंडिंग जोन का निर्धारण करने के लिए मंथन हुआ। साथ ही नगर क्षेत्र में वेंडरों का सर्वे कराकर नियमानुसार लाइसेंस जारी करने पर भी विचार हुआ। बैठक में नगर पथ विक्रय समिति के सचिव गोविंद सिंह के अलावा सदस्य विनीत संगल, पूर्व सभासद राजीव मलिक, शायरा बानो, टीएसआई मीरपाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी सुरेशपाल ढाका, डाक्टर नवनीत बंसल, बिटटू सिंह, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--- यह होंगे नॉन वेंडिंग जोन
बैठक में सदस्यों की तरफ से सुझाव दिया गया कि गुरुद्वारा तिराहा से लेकर विजय चौक तक, फव्वारा चौक से अजंता चौक, विजय चौक से आईसीआईसीआई बैंक होते हुए हनुमान टीला और सरदार सब्जी वाले से गांधी चौक शिव मूर्ति तक नॉन वेंडिग जोन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- यह होंगे वेंडिंग जोन
दिल्ली रोड पेट्रोल पंप से सिटी ग्रीन विजय चौक से गुलजारी वाला मंदिर तक, एमएसके रोड पर रजवाहा पटरी से एसटी तिराहे तक, माजरा रोड पर पुरी वालों से लेकर नई मंडी तक एवं अग्रसेन पार्क से हिंदू कन्या इंटर कॉलेज तक वेंडिग जोन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed