फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कलक्ट्रेट में बनेगा नया आगंतुक कक्ष और कैंटीन

कलक्ट्रेट में बनेगा नया आगंतुक कक्ष और कैंटीन

Sat, 23 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बनेगा नया आगंतुक कक्ष और कैंटीन
कलक्ट्रेट में बनेगा नया आगंतुक कक्ष और कैंटीन
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट परिसर में जल्द ही नए आगंतुक कक्ष और कैंटीन का निर्माण होगा। इसके अलावा एक नया शौचालय भी बनाया जाएगा। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करके इनके निर्माण के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने तहसीलदार राकेश त्यागी के साथ कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट के पीछे स्थित भवन को आगंतुक कक्ष के रूप में स्थापित किया जाए, जहां पर बैठने के लिए कुर्सी और अन्य व्यवस्था होंगी। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कैंटीन भी बनवाई जाएगी। साथ ही एक नया शौचालय बनवाया जाएगा। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर में उपकोषागार तक तारकोल रोड निर्मित सड़क बनवाने के निर्देश दिए। इसके लिए नगर पंचायत बनत और अन्य विभागों के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed