{"_id":"59b6d8f44f1c1be67f8b605d","slug":"101505155316-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी का एक लाख, तो किसी का 71 रुपये ऋण हुआ माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी का एक लाख, तो किसी का 71 रुपये ऋण हुआ माफ
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ऋण माफी योजना में अजीबोगरीब मामले सामने आए। कई किसानों को 50 हजार से एक लाख रुपये तक ऋण माफी के प्रमाणपत्र मिले तो किसी को एक सौ रुपये से भी कम मिले।
गांव मुंडेट कला निवासी कमलेश देवी ने बताया कि उनका 73,634 रुपये का फसली ऋण माफ हुआ है। कांधला क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी इरशाद का एक लाख रुपये का ऋण प्रमाणपत्र मिला है। गांव गुर्जरपुर निवासी रविंद्र सिंह का 93,115 रुपये का ऋण माफी का प्रमाण पत्र मिला। रामपाल सिंह, निवासी भिक्की देह और प्रवीण कुमार, निवासी बनत का एक-एक लाख रुपये ऋण माफी का प्रमाण पत्र मिला। वहीं, गांव सिक्का निवासी जसबीर सिंह को 56,854 रुपये ऋण माफी का प्रमाण पत्र मिला। इन किसानों का कहना था कि कर्ज में डूबे किसानों के लिए ऋण माफी योजना राहत का कार्य करेगी।
तो 232 रुपये में मिठाई का डिब्बा भी नहीं मिलेगा
शामली। फसली ऋण माफी योजना में ऐसे किसानों की संख्या भी कम नहीं रही, जिन्हें सौ, दो सौ या एक हजार रुपये तक का ही ऋण माफी का प्रमाण पत्र मिला। गांव हरड फतेहपुर निवासी जनक सिंह को 232 रुपये ऋण माफी का प्रमाण पत्र मिला। जनक सिंह के राहुल ने मंच पर पहुंचकर सीडीओ रेणु तिवारी से कहा कि उसके पिता ने दो लाख 70 हजार रुपये का फसली ऋण लिया था, किंतु उन्हें मात्र 232 रुपये का प्रमाण पत्र मिला है। राहुल ने कहा कि 232 रुपये में तो मिठाई का डिब्बा भी नहीं आता, इसका क्या करेंगे। वहीं, ग्राम फतेहपुर के मोहकम सिंह को 71 रुपये, बनत निवासी अरविंद कुमार को 627 रुपये, इस्सोपुर खुरगान निवासी वाजिद को 1542 रुपये, ग्राम बसेड़ा निवासी तैय्यब को 173, ग्राम गोहरपुर निवासी भीम सिंह राठी को 254 रुपये, एलम निवासी बाबूराम को 265 रुपये, बनत निवासी कुलतार सिंह को 1315 रुपये और हुकम चंद 3540 रुपये का प्रमाण पत्र मिला।