{"_id":"594d6c2f4f1c1b52518b48a9","slug":"101498246191-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने विभिन्न मांगो को लेकर एडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने विभिन्न मांगो को लेकर एडीएम को दिया ज्ञापन
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे मजदूरों का कहना था कि वर्तमान समय में सरकार की कुछ नीतियां देश के मजदूरों और उद्योगों पर गलत प्रभाव डाल रही है। उनका शीघ्र समाधान होना चाहिए। विभिन्न संस्थानों में काम करने वाले मजदूरों की हालत खराब है। उन्होंने नीति आयोग के प्रभाव से हटकर निष्पक्षता के साथ सभी को शोषण से मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में 70 प्रतिशत कारखानों में श्रम कानून का पालन नहीं हो रहा है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएं। मजदूरों को मिलने वाली सभी सुविधाएं दिलाई जाएं। कारखानों में स्वच्छता व्यवस्था ठीक कराई जाए। आंगनबाड़ी, आशाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाएं। ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। उन्होंने सरकार से जल्द ही सभी मांगो को पूरा करने की मांग की। संगठन ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदीप कुमार समेत भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।