{"_id":"5945815d4f1c1b25468b4902","slug":"101497727325-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में सुनी फरियादियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में सुनी फरियादियों की समस्या
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी फरियादियों की समस्याएं रखी। चार शिकायतों में से एक का मौके पर समाधान कर दिया गया।
थाना दिवस में गांव सोंजनी उमरपुर निवासी अकील अहमद ने अपने पड़ोसी अनवर के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी ने उसके मकान की दीवार पास कच्ची नाली बना रखी है। उमेश कुमार पुत्र भग्गा ने तहरीर दी कि उसके भाई योगेश ने उसकी जमीन के हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया है। मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा, चकरोड पर कब्जे आदि को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी के निर्देश पर चकरोड पर किए गए कब्जों को मौके पर जाकर राजस्व कर्मियों ने मुक्त कराया। वहीं, बाकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह समेत राजस्व कर्मी आदि उपस्थित रहे।