{"_id":"61eefb750428204af86d290d","slug":"101-corona-infected-and-found-in-the-district-shamli-news-mrt5746077196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 101 और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 101 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 101 कोरोना संक्रमित और मिले
शामली। जिले में 101 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना के 145 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रहने से सक्रिय केस की संख्या घटकर 972 हो गई है।
सोमवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में जिले के 101 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में शामली शहर के धर्मपुरा, सुभाष चौक, दयानंद नगर समेत कई मोहल्लों में रहने वाले करीब 15 लोग संक्रमित मिले हैं। गांव गोहरनी में 10 लोग संक्रमित पाए गए। कसेरवा कलां में, खानपुर, लाई में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिला बुलंदशहर के खुर्जा के दो लोग, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अंबाला व सहारनपुर के रणखंडी व चांदपुर निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिला बागपत के गांव जिवाना निवासी एक और सरधना निवासी दो व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 101 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 145 स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 972 हो गई है।