फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 flood posts created in the district

जिले में बनाई गई दस बाढ़ चौकियां

Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 flood posts created in the district
शामली। जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों तहसीलों में दस बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं। इसके अलावा नाव और गोताखोरों की भी व्यवस्था कर ली गई है। राहत सामग्री एवं अन्य जरूरी वस्तुओं का बंदोबस्त कर लिया गया है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बना लिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में अब तक बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। जनपद में तीनों तहसीलों शामली, कैराना और ऊन में 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं। इन सभी पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नावों और गोताखोरों की व्यवस्था कर ली गई है। बाढ़ की स्थिति में विभिन्न राहत सामग्री राशन, मिट्टी का तेल, स्वच्छ जल एवं आवश्यक दवाइयों तथा पशुओं के लिए भूसे व चारे की पर्याप्त व्यवस्था कर की गई है। जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई, जो हर समय क्रियाशील रहेगा। कंट्रोल रूम का नंबर 01398-270203 है। बाढ़ की स्थिति में व्यक्तियों एवं पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान चिह्नित कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले के सभी तटबंधों का निरीक्षण कर लिया गया है। उन पर बने रैटहॉल्स व गड्ढों को भरा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed