{"_id":"6664823c6be5c0786503a64e","slug":"youth-was-shot-dead-in-shahjahanpur-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां से पानी मांगता रहा गोविंद: शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, नवविवाहिता पत्नी का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से पानी मांगता रहा गोविंद: शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, नवविवाहिता पत्नी का हुआ बुरा हाल
Sat, 08 Jun 2024 09:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:39 PM IST
सार
शाहजहांपुर के एक गांव के बाहर मोड़ पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। लिफ्ट लेने के बहाने से बैठे थे। अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
युवक को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव राजपूतपुर चित्ती के रहने वाले गोविंद (25) को शनिवार दोपहर करीब ढाई बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश उसकी बाइक भी ले गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
गोविंद शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाइक की किश्त जमा करने के लिए मदनापुर गया था। वापस आते समय गांव के बाहर मोड़ पर उसे दो लोग मिले और लिफ्ट मांगी। वे लोग उसकी बाइक पर बैठ गए। बदमाशों ने उसे पेट पर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर चले गए। गांव के बाहर उसे खून से लथपथ पड़ा देखकर ग्रामीण ने उसके घर पर सूचना दी। पिता विश्राम व अन्य परिजन भागे-भागे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन किसी रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। प्रथमदृष्टया मामला बाइक लूटने के लिए गोली मारने का लग रहा है। गोविंद की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मदनापुर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि लिफ्ट लेने के बाद गोली मारने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही वारदात का सही कारण पता चल सकेगा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
मां से पानी मांगता रहा गोविंद...नवविवाहिता पत्नी का हुआ बुरा हाल
गोविंद के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। तड़पते हुए गोविंद के मुंह से बस पानी पिला दो...पानी पिला दो निकल रहा था। मां माया देवी उसे पानी पिलाना चाहती थी लेकिन लोगों ने रोक दिया।
चचेरे भाई अवनीश ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। गोली किसने और क्यों मारी, इसके बारे में भी उन लोगों को अभी कोई अंदाजा नहीं है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी के बाहर मां माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। गोविंद की पिछले साल 25 जून को मदनापुर की रहने वाली वाली रोहिणी से शादी हुई थी। शादी के मौके पर ही उसने किस्तों में बाइक खरीदी थी। बाइक की किस्त हर माह जमा करने के लिए वह मदनापुर जाता था।
सात बहनों में अकेला भाई था गोविंद
गोविंद सात बहनों में अकेला भाई था। बड़ी बहन संतोषा, महिमा, खुशबू, राधा, सविता, बबिता हैं। हादसे की खबर पाकर पत्नी रोहिणी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।