{"_id":"617af9a1aa72f01e02323e01","slug":"youth-shahjahanpur-news-bly4644685162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यपुत्र कर्ण के जीवन को मंच पर उतारेगा नाटक ‘महारथी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यपुत्र कर्ण के जीवन को मंच पर उतारेगा नाटक ‘महारथी’
विज्ञापन
शाहजहांपुर में माहरथी नाटक का पूर्वाभ्यास में जुटे रंगकर्मी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। महाभारत के प्रभावशाली चरित्र कर्ण के जीवन पर आधारित ‘महारथी’ नाटक का मंचन 31 अक्तूबर को गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। नाटक के माध्यम से कर्ण जीवन में अपमान, प्रताड़ना से जूझता नजर आएगा। नाटक को मंच पर जीवंत करने के लिए रंगकर्मी दो महीने से पूर्वाभ्यास में पसीना बहा रहे हैं।
नाटक के निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी मनोज मंजुल ने बताया कि विभांशु वैभव द्वारा लिखित नाटक में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण के जीवन चरित्र को मंच पर दर्शकों के सामने लाया जाएगा। नाटक धर्म के अनुसार मनुष्य को कर्मों का अनुसरण करने का संदेश देगा। नाटक में रमन वाजपेयी, अर्पित शुक्ला, शिवम गंगवार, रीना राठौर, शालू मसीह, अतिथि दीक्षित, मोहित कनौजिया, करन कुमार प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।
महारथी कर्ण की पत्नी वृशाली की भूमिका कर रही हूं। एक अलग अनुभव मिल रहा है। भूमिका चुनौतीपूर्ण है किंतु प्रयास कर रही हूं कि अपने चरित्र के साथ न्याय कर सकूं। - अतिथि दीक्षित
विज्ञापन
कर्ण की चुनौतीपूर्ण भूमिका कर रहा हूं। नायक के रूप में नाटक को साधने का जिम्मा है। खुश भी हूं कि निर्देशक मनोज मंजुल के मार्गदर्शन में काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। - रमन वाजपेयी
इस नाटक में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहा हूं। पात्र का निर्वहन काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन प्रयास करूंगा कि अपने चरित्र के साथ न्याय कर सकूं।
- शिवम गंगवार
नाटक में अर्जुन के चरित्र में नजर आऊंगा। मेरे लिए यह नया लेकिन रोमांचक अनुभव होगा। अर्जुन के पात्र को समझने और जीने का प्रयास कर रहा हूं।
- अर्पित शुक्ला
महारथी नाटक को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि पहली बार मनोज मंजुल सर की टीम के साथ काम करने का मौका मिला है। द्रोणाचार्य के चरित्र को जीवंत करने का प्रयास होगा। - मोहित कनौजिया
नाटक में द्रोपदी का किरदार निभाकर बहुत खुश हूं। प्रयास करूंगी कि नाटक में चरित्र अपनी अलग छाप छोड़ सके। रिहर्सल में सभी साथी मेहनत कर रहे हैं। - शालू