{"_id":"5d7d3b9d8ebc3e01475792ef","slug":"youth-shahjahanpur-news-bly3762114112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे विचार प्रतियोगिता में रितिका दीक्षित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे विचार प्रतियोगिता में रितिका दीक्षित ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग और सोसायटी फॉर रिसर्च इन बायोलॉजिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में ओजोन संरक्षण के संदर्भ में लेख-लेखन और मेरे विचार नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कई प्रदेशों के युवाओं ने भी ऑनलाइन लेख भेजे। जिनका गहन मूल्यांकन कर विजेताओं के नाम घोषित किए गए।
विभाग में हुए कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि ओजोन संरक्षण विषय पर हुई लेख लेखन प्रतियोगिता में गैर राज्यों से बड़ी संख्या में लेख प्राप्त हुए। जिसमें पंजाब की मानसी अरोरा, गरिमा शर्मा, बरेली की छाया, अरीबा मलिक संयुक्त रूप से विजेता रहीं। शिमला की ईशना ठाकुर, शाहजहांपुर की रितिका दीक्षित, अदिति मिश्रा, बरेली की श्वेता, कामिनी मौर्या को द्वितीय तथा शाहजहांपुर की रूचि राजपूत, बरेली की सहर बानो, प्रतिभा गंगवार को तृतीय स्थान मिला। शिवओम सिंह, शिवानी शुक्ला, वैष्णवी सक्सेना, नितांशी तिवारी, तनु तिवारी, त्रिशा राजन, शौर्य मिश्रा, लक्ष्य पांडेय, प्रत्यक्ष पांडेय को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसी तरह मेरे विचार प्रतियोगिता में रितिका दीक्षित ने प्रथम, एकता राजानी ने द्वितीय और गरिमा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नवनीत कुमार सिंह, कुलदीप कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. निधि त्रिपाठी और डॉ. मुमताज हुसैन शामिल रहे। विजेताओं को महाविद्यालय राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कुमार सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. शालीन कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। केशव शुक्ला के संचालन में चले कार्यक्रम में डॉ. शिखा सक्सेना, ऋतु श्रीवास्तव, नैंसी गुप्ता, मीनाक्षी राठौर व मोहित यादव आदि का योगदान रहा।