फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth on tower

टावर पर चढ़े दो युवक, दो महिलाएं चढ़ीं ओवरहेड टैंक पर

Mon, 04 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
youth on tower
जलालाबाद में आसरा आवास कालोनी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर में रविवार सुबह अपनी मांगों को मनवाने के लिए दो युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गए। अधिकारी किसी तरह उन दोनों को नीचे उतारकर राहत की सांस ले पाए थे कि कुछ देर बाद आवास आवंटित करने की मांग को लेकर दो महिलाएं शाहजहांपुर रोड पर आसरा आवास योजना के तहत बनी कॉलोनी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गईं। करीब तीन घंटे बाद अधिकारी किसी तरह इन महिलाओं को नीचे उतारने में कामयाब हो पाए। चारों आरोपियों के अलावा एक सहयोगी महिला का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पहले टावर पर चढ़े युवक
रविवार सुबह करीब पांच बजे जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर में बंद पड़े मोबाइल कंपनी के टावर पर मोहल्ले के भल्लू उर्फ निमेष व मोहल्ला महाजनान के निवासी विशाल चढ़ गए। सूचना पर जलालाबाद थाना प्रभारी कमल कुमार पहुंचे और उन्हें नीचे उतरकर समस्या बताने को कहा, लेकिन वे नीचे नहीं उतरे। करीब आठ बजे विशाल की वृद्ध मां भी पहुंच गई और बेटे को मिन्नत कर किसी तरह उतारा। नीचे उतकर विशाल ने थाना प्रभारी को बताया कि वह कांवरिया सेना से जुड़ा है और टावर पर बैठा भल्लू संगठन का जिलाध्यक्ष है।
विज्ञापन

वे दोनों कांशीराम कॉलोनी निवासी व कांवरिया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी के कहने पर टावर पर चढ़ा थे। आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर की प्रबंध समिति ने विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार किया। उनके संगठन ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर जांच कराने की मांग की, परंतु एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मंदिर के बाहर बनी दुकानों से होने वाली आय में गबन करने की जांच कराने, सर्वेश जोशी को मंदिर के पुजारी पद से गलत तरीके से हटाने के मामले की जांच करने, दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और समिति सदस्यों व पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाने की मांग की गई है। सूचना पर तहसीलदार चमन लाल पहुंचे और दोपहर करीब 12 बजे निमेष कुमार को शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन देकर टावर से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
कांवरिया सेना के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी को करीब एक साल बरेली हाईवे पर स्थित दुर्गा मंदिर पर बतौर पुजारी रखा गया था। करीब तीन महीने बाद अनबन के चलते मंदिर की प्रबंध समिति ने सर्वेश को हटाकर दूसरा पुजारी रख दिया। इस मंदिर की आठ-दस दुकानें किराये पर उठी हैं। हटाये जाने के बाद सर्वेश ने प्रबंध समिति पर मंदिर को होने वाली आमदनी का गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसकी जांच एसडीएम ने की गई। सर्वेश का आरोप है कि एक साल बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आवास की मांग को लेकर दो महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई
दोपहर साढ़े 12 बजे नगर पालिका द्वारा आसरा आवास योजना के तहत बनवाई गई कॉलोनी में ओवरहेड टैंक पर दो महिलाएं चढ़ गईं। सूचना पाकर एसडीएम सौरभ भट्ट, सीओ अरविंद कुमार, ईओ दयाशंकर वर्मा व थाना प्रभारी कमल कुमार पहुंचे। पता लगा कि टैंक पर चढ़ीं महिलाएं कांशीराम कॉलोनी में किराये पर रहने वाली अनीता और परवीन हैं। इन्होंने एसडीएम को बताया कि जिनके नाम से आवंटित आवास में किराए पर वे लोग रह रहीं हैं, उसका आवंटन रद हो चुका है। इसके बावजूद मालिक उन लोगों से किराया मांगता है। हम किराया देने में सक्षम नहीं हैं।
इसलिए आवास उन दोनों के नाम आवंटित किए जाएं। एसडीएम के समझाने पर दोपहर करीब ढाई बजे दोनों महिलाएं टैंक से नीचे उतरीं। ईओ ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में मनोरमा के नाम आवंटित 64 नंबर आवास में अनीता और कमला देवी के नाम से आवंटित 62 नंबर आवास में परवीन किराये पर रहती हैं। कुछ दिन पहले कराई गई जांच में जिन 24 लोगों ने अपने आवास किराये पर दे रखे थे, उनके आवंटन रद कर दिए हैं। दोनों आवासों का भी आवंटन रद हो चुका है। बताया कि टंकी पर चढ़ी महिलाओं की बात सुन ली गई है। प्रक्रिया के तहत निरस्त आवासों का आवंटन किया जाएगा। पात्र होने पर ही दोनों महिलाओ को आवास आवंटित होंगे। थाना प्रभारी कमल कुमार ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाले युवकों के अलावा तीन महिलाओं का धारा 151 में चालान कर दिया गया है। तीसरी महिला टंकी पर चढ़ी महिलाओं की सहयोगी थी।
टंकी की सीढ़ियां बंद होने पर आसरा आवास पहुंची महिलाएं
15 सितंबर को कांशीराम कॉलोनी में किराए के आवास पर रहने वाली मायादेवी नाम की महिला आवास आवंटन रद होने का नोटिस चस्पा होने के बाद इसी कॉलोनी में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गईं थीं। महिला की मांग थी कि रद्द होने वाले आवास में वह किराये पर रह रही है। आवास उसके नाम आवंटित किया जाय। बाद में टंकी पर चढ़ने के लिए बनी सीढ़ियों पर गेट लगाकर उसे बंद करा दिया था। रविवार को इस कॉलोनी की अनीता और परवीन आसरा आवास जाकर वहां बनी टंकी पर चढ़ गईं।

मंदिर कमेटी प्रकरण में जो शिकायत की गई थी, जांच में वह तथ्यहीन पाई गई थी। महिलाओं वाले मामले में आवास आवंटन का कार्य नियमानुसार होगा। महिलाएं आवेदन पालिका दफ्तर में जमा करें। सभी ओवरहेड टैंक पर चढ़ने वाले रास्तों को अवरुद्ध करने के निर्देश ईओ को दिए हैं। टावर के संबंध में संबंधित कंपनियों से बात की जाएगी। यह भी पता लगा है कि टंकी तथा टावर पर चढ़ने वालों को कुछ लोगों ने बरगलाकर ऐसा करने को कहा था। उन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं।
- सौरभ भट्ट, एसडीएम जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed